सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अनियंत्रित पिकअप ने दो वृद्धाओं को कुचला, एक की मौत

एक वृद्धा घायल, गंभीर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र में अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मारकर भागने के दौरान वृद्धा को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने जब पिकअप को रोकना की कोशिश की तो वह रफ्तार और बढ़ाते हुए भागने लगा। इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर ठेले से टकराई और एक व्यक्ति के घर में जा घुसी। इसके बाद पिकअप चालक वहां से फरार हो गया। गुरूवार को दोपहर में अंबेडकर नगर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने अतरौलिया के शांति चौक पर पहले तो बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार गिर गया, जिससे उसे काफी चोटें आई अभी लोग कुछ समझ पाते पिकअप चालक भागने के चक्कर में सड़क की पटरी से जा रही दो वृद्ध महिलाओं को रौंदता हुआ भगाने लगा। लोगों ने ‌पीछा किया तो एक ठेले को भी टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर घर में घुस गई। ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। उधर बेकाबू पिकअप की चपेट में आने से अहिरौला निवासी अतवारी (54) की मौत हो गई। जबकि रंजना 60 की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं बाइक सवार रमेश चंद्र का भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पिकप को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं