सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली,मौत

आरोपी फरार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़। जमीनी विवाद में शनिवार को भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। जब तक परिवार के लोग चाचा को अस्पताल ले जाते रास्ते में ही चाचा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।  जबकि भतीजा मौके से फरार है। वहीं चाचा के घर कोहराम मचा है। 

अहिरौला थाना क्षेत्र के अरूषा गांव में जमीनी विवाद में हत्या का मामला प्रकाश में आया है। जमीनी विवाद के चलते भतीजे अमरजीत (22) ने अपने चाचा मुन्ना (36) पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अमरजीत मौके से फरार हो गया। वहीं परिवार के लोग ग्रामीणों की मदद से मुन्ना को अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। मुन्ना यादव पुत्र अदरी यादव छह भाईयों में पांचवे नंबर पर था। मुन्ना का अपने भाईयों से विवाद चल रहा था। इसी दौरान गुस्साए भतीजे ने चाचा को तमंचे से दो गोली मार दी। एक गोली सीने में लगी। चाचा जान बचाने के लिए कुछ दूर दौड़ा भी पर लड़खड़ाकर गिर गया। पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं