सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: रजवाहा का बंधा टूटने से किसानों की फसल डूबी

आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के आंधीपुर गांव के पास शारदा सहायक खंड-32 फूलपुर रजवाहा का बंधा टूट गया। जिसके चलते धान की फसल पानी में डूब गई। किसानों ने किसी तरह से बंधे की बांधा। उधर किसानों द्वारा विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन किसी से संपर्क नहीं हुआ। गांव के श्याम राजभर, अरविंद कुमार, दीपक, बलबीर सिंह, रामआसरे, रामपलट आदि किसानों का कहना है कि जब जरूरत होती है तो पानी नहीं मिलता है। लेकिन जब आवश्यकता नहीं होती है तो जरूरत से ज्यादा पानी छोड़ दिया जता है, जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं