सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Delhi: दिल्ली में तेज रफ्तार ट्रक ने छह लोगों को रौंदा, चार की मौत, दो घायल

रोड किनारे डिवाइडर पर सो रहे थे लोग, घायलों का अस्पताल में चल रहा

दिल्ली। बुधवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने  डिवाइडर पर सो रहे लोगों को रौंद दिया। जिसमें चार लोगों की मौत् हो गई। इस घटना में चार की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के ‌लिए भर्ती कराया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी है। 

पुलिस के मुताबिक अज्ञात ट्रक ने करीब एक बजकर 51 मिनट पर दिल्ली की सड़क पर यह कत्ल-ए-आम मचाया है। इस हादसे में चार की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सीमापुरी में डीटीसी डिपोट रेडलाइट क्रॉस करते वक्त यह ट्रक सड़क किनारे डिवाइडर पर सो रहे लोगों को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक अन्य को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चौथे शख्स की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। इस हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया।  हादसे में मरने वालों की पहचान 52 साल के करीम, 25 साल के छोटे खान, 38 साल के शाह आलम और 45 साल के राहुल के तौर पर हुई है। इसके अलावा जो दो अन्य लोग घायल हुए हैं उनकी पहचान 16 साल के मनीष और 30 साल के प्रदीप के तौर पर हुई है। करीम, छोटे खान और शाह आलम न्यू सीमा पुरी इलाके के रहने वाले थे। राहुल विक्रम इनक्लेव, शालीमार गार्डन, शाहीबाबाद के रहने वाले थे। हादसे में घायल मनीष गगन विहार, तुसली निकेतन, शाहीबाबाद के रहने वाले हैं तथा प्रदीप ताहीपुर गांव, दिल्ली के रहने वाले हैं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं