सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम

पुलिस ने शव पीएम को भेजा

माहुल। दीदारगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाईक की चपेट में आकर एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने प्र‌ाथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाने के दौरान अधेड़ ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


 दीदारगंज थाना के पिपरौला गांव निवासी 50 रामजतन यादव गुरूवार की शाम को लगभग छह बजे गेहूं की पिसाई कराकर कुशलगांव से घर जा रहे थे। इस बीच निर्माणाधीन मार्ग लारपुर साहब अली कुशलगांव मार्ग पर लारपुर साहब अली से कुशलगांव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने धक्का मार दिया। जिससे रामजतन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर इलाज हेतु मार्टीनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर को रेफर कर दिया। परिजन जौनपुर ले गए, वहां से भी चिकित्सक ने रेफर कर दिया।  लखनऊ ले जाने के दौरान रास्ते में रामजतन ने दम तोड़ दिया। जौनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के पांच बच्चे हैं। मृतक मुंबई में रहता था जो लाकडाउन में घर आया था, तभी से घर पर ही रह रहा था। रामजतन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं