सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

आजमगढ़। पवई थाने की पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त का आर्म्स एक्ट की धारा में चालान कर जेल भेज दिया।
उप निरीक्षक अमरनाथ पांडेय ने बताया कि सोमवार को चेकिंग के दौरान मिल्कीपुर की तरफ से एक व्यक्ति पवई की तरफ आ रहा है, व्यक्ति को रूकने का इशारा किया गया। लेकिन व्यक्ति नहर की पुलिया चकधुधुरी की तरफ भागने लगा। इस दौरान पुलिस टीम ने उसका पीछा कर उसे धरदबोचा। पकडे गए व्यक्ति ने अपना नाम नीरज अग्रहरी 24 पुत्र राममिलन निवासी मिल्कीपुर बताया है।  उसके पास से तमंचा देशी 315 व एक जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद किया गया है। गिरफ्तारी टीम में कांस्टेबल विकास कुमार भी शामिल ‌थे। 




सर्वाधिक पढ़ीं गईं