सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: छात्रा ने नहीं की बात तो अमानत ने मार दी गोली

दिल्ली में दोहराया दुमका कांड, आरोपी गिरफ्तार

अपने दोस्तों के साथ मिल दिया घटना को अंजाम

स्कूल से घर लौटने के दौरान मारी गोली

दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में 11वीं कक्षा की छात्रा को 25 अगस्त को गोली मारने के आरोपी अमानत अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा सोशल मीडिया के जरिए आरोपी के संपर्क में थी। छात्रा ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि इसके बाद उसने छात्रा की जान लेने का फैसला कर लिया और अपने सहयोगियों बॉबी और पवन से संपर्क किया। घटना के समय पीड़ित छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। तभी आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक कर गोली मार दी और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल छात्रा को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

  दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छात्रा गली नंबर 6 ए, ई-ब्लॉक में रहती है। वह अपने भाई के साथ कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है और 11वीं कक्षा की छात्रा है। 25 अगस्त को दोपहर में छात्रा अपनी मां व छोटे भाई के साथ स्कूल से लौट रही थी। जब वह बी-ब्लाक में मकान नंबर 15 के सामने पहुंची तो तभी दो युवक पैदल आए और उसे पीछे से गोली मार दी। छात्रा वहीं गिर गई।  आरोपी युवक कुछ दूरी पर खड़ी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को मोहल्ले में रहने वाला अरमान अली नाम का युवक एक साल से परेशान कर रहा था। झारखंड के दुमका में भी ऐसा ही एक मामला देशभर में सुर्खियों में है। वहां भी एक नाबालिग छात्रा ने एक सिरफिरे से बात करने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसे सोते समय पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। बाद में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई थी, जिसके बाद आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। शाहरुख को कड़ी सजा दिलवाने के लिए देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं