सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अमिताभ ठाकुर ने किया UP की कानून व्यवस्था पर कटाक्ष

ईडी का नाम ‘इनको देेखो’ रखने की दी सलाह

आजमगढ़। अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने केंद्र और यूपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने देश व प्रदेश में लगातार हो रही ईडी की छापेमारी पर भी प्रश्न उठाया। उन्होंने कहा कि ईडी का नाम तो अब बदल कर इनको देखो कर देना चाहिए। वर्तमान में केंद्रीय जांच एजेंसिया टार्गेट पर काम कर रही है।

  अमिताभ ठाकुर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी कटाक्ष किया। कहा कि वर्तमान में पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। पूरे प्रदेश में भय व खौफ का माहौल है। यूपी में एनकाउंटर भी फुल और हाफ फ्राई जैसा अमिताभ ठाकुर ने कहा कि जैसे अंडे का हाफ व फुल फ्राई बनता है, उसी तरह प्रदेश की सरकार ने एनकाउंटर को भी हाफ और फुल बना दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में उनकी पार्टी पूरी मजबूती से उतरेगी। आजमगढ़ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं व मीडिया से रूबरू होने के बाद अमिताभ ठाकुर हरिहरपुर गांव पहुंचे। जहां आदर्श हत्याकांड को लेकर परिजनों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त किया। पूर्व आईपीएस ने मौके से ही एसपी अनुराग आर्य को फोन कर घंटना के संबंध में जानकारी ली।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं