सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: फरार पांच आरोपियों की घर लगी 82 की नोटिस

आरोपियों के घर पिटवाई डुगडुगी, फरार चल रहे आरोपी

आजमगढ़। जिले की गंभीरपुर पुलिस ने फरार छह आरोपियों के घर पर 82 की नोटिस चस्पा की है। यह सभी पांच आरोपी आरोपी कोर्ट के लगातार दिए जा रहे निर्देश के बाद भी फरार चल रहे हैं।

 जिले की मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 26 ने 82 सीआरपीसी के अनुपालन में थानाध्यक्ष गंभीरपुर को इन आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसी के क्रम में गंभीरपुर थाने की पुलिस ने आज फरार इन पांचों आरोपियों के घर पर डुगडुगी पिटवाकर नोटिस चस्पा की है। यदि एक माह में यह आरोपी हाजिर नहीं होते हैं तो एक और मुकदमा दर्ज कर फरार इन आरोपियों की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।  गंभीरपुर के इंस्पेक्टर राम प्रसाद बिंद ने बताया कि मोहम्मद नईम, मोहम्मद नदीम, बल्लू और अकरम जो कि मंगरावा के रहने वाले हैं लगातार फरार चल रहे हैं। इन सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 147 323 504 506 308 325 के तहत मुकदमा चल रहा है। इसके साथ ही अशोक यादव जो कि गंभीरपुर थाने के सुल्तानपुर का रहने वाला है। आरोपी अशोक यादव के विरूद्ध भी धारा 498 323 के तहत मुकदमा दर्ज है, और आरोपी लगातार फरार चल रहा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं