सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: अवैध शराब कारोबारी की 80 लाख की संपत्ति कुर्क

आजमगढ़। जिलाधिकारी के आदेश पर एक शराब माफिया की लगभग 80 लाख की संपत्ति को शनिवार की देर शाम कुर्क किया गया। तहसीलदार सदर के नेतृत्व में टीम ने जाफरपुर स्थित चंदन यादव के मकान को कुर्क करने की कार्रवाई की। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अवैध शराब कारोबारी चंदन यादव के यहां से भारी मात्रा में अपमिश्रित शराब बरामद हुई थी। इसमें चंदन यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप में उसे पाबंद किया गया था। चंदन ने अवैध शराब कारोबार से अर्जित धन से अपनी मां राजो देवी पत्नी स्व. हरिराम के नाम से जाफरपुर में भूखंड क्रय किया था। जिस पर एक मंजिला पक्का मकान बनवाया था। उक्त संपत्ति का सर्किल रेट कीमत 32.60 लाख व वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 80 लाख रुपये है। इसे शनिवार की शाम जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के आदेश पर तहसीलदार सदर व प्रभारी निरीक्षक सिधारी मय फोर्स के द्वारा कुर्क करने की कार्रवाई की गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं