सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

कैंसर पीड़ित से 50 हजार वसूलने का आरोप आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह मामला क्षेत्र के दुबरा गांव का है। गांव निवासी कैंसर पीड़ित सदरुद्दीन ने आरोप लगाया है कि जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लेखपाल ने उससे कई किस्तों में करीब 50 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन अब तक पट्टा नहीं किया गया। हाल ही में लेखपाल द्वारा घूस लेते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सदरुद्दीन ने बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमारी की हालत में भी उनसे पैसे लिए गए, लेकिन काम नहीं किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तहसील में तैनात कानूनगो जयप्रकाश को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जिससे तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों को और बल मिल रहा है। इस संबंध में एसडीएम दिव्या सिकरवार ने बताया कि मामल...

Azamgarh: मुख्तार के गुर्गे श्याम बाबू को 8 साल की सजा

आजमगढ़। कोर्ट ने माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे श्याम बाबू पासी को 8 वर्ष की सजा सुनाई है। साथ ही 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह जानकारी विशेष लोक अभियोजक गैंगेस्टर संजय द्विवेदी ने दी है। 2014 में आजमगढ़ के एरा कला में सड़क निर्माण के दौरान गोलीबारी हुई थी। इस मामले में मुख्तार अंसारी सहित 11 आरोपी हैं। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई थी। मुख्तार अंसारी पर षडयंत्र रचने का आरोप लगा था। मुख्तार के साथ इस मामले में राजेन्द्र पासी, श्याम बाबू पासी, हरिकेश यादव, राजेश सिंह, मोहन पासी, राजन पासी, अभिलेष मिश्र, पंकज यादव, उमेश सिंह और अनुज कनौजिया शामिल थे। श्याम बाबू पासी बुलंदशहर की जेल में बंद है। श्याम बाबू पासी मुख्तार गैंग के लिए काम करता था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं