सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: 53 पशु लेकर जा रहे पशु तस्करों को पुलिस ने पकड़ा, ट्रक सीज

 

आजमगढ़। महाराजगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक पर लेकर 53 भैंस के बच्चों के साथ तीन पशु तस्कारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है। 

 आजमगढ़ जिले की पुलिस ने एक ट्रक में 53 भैंस के बच्चे का बरामद किया है। यह सभी जानवर बेंचने के लिए ले जाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ट्रक को सीज भी किया है। आरोपियों के विरूद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 पंजीकृत कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली की बिलरियागंज की तरफ से एक ट्रक आ रहा है और ट्रक पर भैंस के बच्चे लदे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने जब ट्रक रोकने का प्रयास किया तो ट्रक में सवार लोग उतरकर भागने लगे। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपियों को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब आरोपियों से पूछतॉछ की तो आरोपियों ने इस बात को स्वीकार किया कि यह सभी जानवर हम लोग बेंचने के लिए ले जा रहे थे। जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं उनमें कृष्णमाधव नायक पुत्र स्व. अंबिका नायक आजमगढ़, श्रीराम यादव पुत्र रामजीत यादव अम्बेडकरनगर और पहलू पुत्र रमजान जो कि मथुरा जिले का रहने वाला है। महाराजगंज थाने के प्रभारी कमलकांत वर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय पेश किया जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं