सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

यूपी चुनाव की तैयारी: भाजपा में पहले 14 जिलाध्यक्ष होंगे नियुक्त, फिर संगठन में बड़ा फेरबदल

नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सामने संगठनात्मक संतुलन सबसे बड़ी चुनौती भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी।  लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी इस महीने के अंत तक शेष बचे 14 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करने जा रही है। इसके बाद प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर पर संगठनात्मक फेरबदल की प्रक्रिया शुरू होगी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी संगठन के तहत गठित 98 जिलों में लंबित पड़ी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को पूरा करना है। सूत्रों के अनुसार, पहले इन 14 जिलों में नियुक्तियां पूरी की जाएंगी, इसके बाद अगले महीने से प्रदेश स्तरीय संगठन में बदलाव को लेकर मंथन शुरू होगा। गौरतलब है कि प्रदेश संगठन के चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडे द्वारा दो चरणों में 84 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है, लेकिन जनप्रतिनिधियों के बीच खींचतान और आपसी सहमति न बनने के कारण 14 जिलों में यह प्रक्रिया अधूरी रह गई थी। इनमें प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है। सूत्रों के मु...

Azamgarh: अभियान चला पुलिस ने 38 वांटेड किए गिरफ्तार

आजमगढ़। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अभियान चलाकर 38 वांटेड को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि कोर्ट से लगातार इन आरोपियों के विरूद्ध वारंट जारी हुआ। इसके साथ ही गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ। इसके बाद भी यह आरोपी जब हाजिर नहीं हुए तो इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस को ही अभियान चलाना पड़ा। इन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां से इन्हें जेल भेजा जाएगा। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जिन मामलों में इनकी संलिप्तता है, उन मामलों की सुनवाई जल्दी हो सकेगी। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल का कहना है कि पुलिस का यह अभियान चलता रहेगा, जिससे मामलों का निपटारा हो सके।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं