सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: एसपी ने किया चेन स्नैचर गिरोह के सदस्य पर 25 हजार का ईनाम घोषित

जौनपुर का है रहने वाला चैन स्नैचिंग गिरोह का सदस्य 

आजमगढ़। जिले में चैन स्नैचिंग गिरोह के एक सदस्य जौनपुर जिले के शातिर लुटेरे मोती जायसवाल पर एसपी ने  25 हजार का इनाम घोषित किया है। 
अभियुक्त मोती जायसवाल पुत्र धनी जायसवाल शहर कोतवाली क्षेत्र के कठवा पुल पर सुबह मार्निंग वाक पर गई महिलाओ के गले से सोने की चेन छीनकर भागने वाले अभियुक्त सुमित उपाध्याय का साथी है जो छिनी हुई चेन को खरीदता व बेचता है तथा सुमित को छिपाने में मदद करता था। इस मामले में मुख्य आरोपी सुमित उपाध्याय को जिले की पुलिस 29 अगस्त को ही एनकाउंटर में गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी मोती जायसवाल छिनैती और लूट के आभूषणों की खरीदारी और बिक्री करता था। पुलिस की विवेचना में आरोपी का नाम प्रकाश में आया। एसपी अनुराग आर्य ने मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस सेल, SOG और कोतवाली को निर्देश पर मामले का जल्द खुलासा किया गया। एसपी अनुराग आर्य ने इन आरोपियों के शरणदाताओं पर भी कड़ी कार्रवाई की बात कही है। जिले में होने वाली छिनैती की घटनाओं में लापरवाही बरतने पर कोतवाली के इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव लाइन हाजिर भी हो चुकी हैं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं