सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: पुरानी कोतवाली की ऐतिहासिक श्रीरामलीला का शुभारंभ 24 से

 

पहले दिन मुकुट पूजन, नारद मोह, विश्व मोहनी स्वयंवर का मंचन

जनकपुर मिथिला धाम के कलाकार करेंगे श्रीरामलीला का मंचन

आजमगढ़। नगर के पुरानी कोतवाली में प्रतिवर्ष होने वाली ऐतिहासिक श्रीरामलीला का मंचन 24 सितंबर से शुरू होगा। मंचन श्री बाबा बैजनाथ श्रीरामलीला मंडल (जनकपुर मिथिला धाम) बिहार के कलाकार प्रतिदिन रात आठ बजे से प्रस्तुत करेंगे। श्रीरामलीला समिति के संयोजक विभाष सिन्हा ने बताया कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीरामलीला का शुभारंभ 24 सितंबर को मुकुट पूजन, नारद मोह, विश्व मोहनी स्वयंवर, मनु तपस्या के  मंचन से होगा। इसके बाद 25 को रावण जन्म, रावण अत्याचार, 26 को श्रीराम जन्म, विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, 27 को सीता जनम, नगर दर्शन, फुलवारी, मीना बाजार, 28 को धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन होगा। इसी क्रम में रविवार 29 सितंबर कोे श्रीराम विवाह, कलेवा और सीता विदाई का मंचन किया जाएगा 30 सितंबर को कैकेयी कोप, राम वनवास, एक अक्तूबर को श्रीराम केवट संवाद, सूपनखा नककटैया, दो अक्तूबर को सीताहरण, राम-सेवरी संवाद, राम-सुग्रीव मित्रता, बालि वध का मंचन होगा। जबकि तीन को लंका दहन, रामेश्वर स्थापना, चार को अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, पांच को कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध का मंचन होगा। छह अक्तूबर को विश्राम रहेगा। सात को भरत मिलाप और राजगद्दी का मंचन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में श्रीरामलीला स्थल पहुंच भगवान की लीलाओं का आनंद उठाने का आह्वान किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं