सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: तीन मंजिला मकान के 24 ताले तोड़ घुसे चोर

मुंबई रहता है परिवार, सूचना पर पहुंची पुलिस

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के रामपुर कठरवा गांव में शनिवार की रात बंद घर में घुस गए। तीन मंजिला म‌कान में बंद 24 ताले तोड़े और सामान उठा ले गए। लोगों को  घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई, तो मकान मालिक सहित पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि पूरा  मुंबई रहता है, देखभाल के लिए गांव के ही एक व्यक्ति को रखा है। 

  रामपुर कठरवा ग्राम निवासी ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र स्व. राम लखन सिंह पूरे परिवार के मुंबई में रहते हैं। गांव में उनका ‌तीन मंजिला मकान है। बीती रात चोर घर के अंदर घुस गए, घर के अंदर चोरों ने 24 लगे तालों को तोड़ा और कीमती सामान उठा ले गए। रविवार की सुबह जब मकान की देखभाल कर रहे गांव का ही एक व्यक्ति वहां पहुंचा तो ताला टूटा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस डॉग स्क्वायड की टीम के साथ पहुंच गई और जांच में जुट गई। पूछताछ में घर की देखभाल के लिए लगाए गए व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बाहर लगी लाइट को बंद करने गया था। इस दौरान ताले टूटे देखकर मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि क्या सामान चोरी हुआ है, अभी सही जानकारी नहीं हो पा रही है। मुंबई से मकान मालिक को बुलाया गया है, उनके आने के बाद ही सही-सही मामले की जानकारी हो पाएगी। वैसे दो सिपाहियों को अंदर बैठा दिया गया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं