सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: दूसरे का आधार लिंक कर महिला के खाते से उड़ाया 22 हजार

यूबीआई अहरौला का मामला, सीएम पोर्टल पर हुई शिकायत

आजमगढ़। दूसरे का आधार कार्ड लिंक कर एक महिला के खाते से आधार कार्ड के माध्यम से 22 हजार रुपये उड़ा दिया गया। 2019 में घटना हुई है और तब से अब तक महिला बैंक से लेकर थाने तक का चक्कर लगा रही है। लेकिन उसका गायब हुआ पैसा अब तक मिल नहीं सका है। सोमवार को पीड़िता ने एक बार फिर शाखा प्रबंधक को शिकायती पत्र देने के साथ ही सीएम पोर्टल पर भी शिकायत किया है।
अहरौला थाना के कोतवालीपुर गांव निवासिनी शकुंतला देवी पत्नी मुकेश के अनुसार उसका खाता यूनियन बैंक के अहरौला शाखा में है। 2019 में उसके खाते से आधार के माध्यम से 22 हजार रुपये निकाल लिया गया। जबकि उसने अपने खाते में आधार लिंक ही नहीं कराया था। न जाने किसका आधार लिंक कर उसके खाते से पैसा उड़ा दिया गया। जानकारी होने पर पीड़िता ने तत्काल शाखा प्रबंधक को पत्रक दिया लेकिन अब तक उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने बैंक प्रबंधन पर आरोप लगाया कि उसके खाते से दूसरे का आधार लिंक कर पैसा निकाला गया है। महिला का आरोप है कि वह बैंक का लगातार चक्कर लगाती रही और उसे धमका कर बैंक से भगा दिया जाता रहा। 2021 में तो गार्ड ने उसे धमकी भी दी और धक्के मार कर बाहर कर दिया। इतना ही नहीं उसने थाने पर भी दो बार तहरीर दिया लेकिन कुछ नहीं हुआ। थकहार कर पीड़िता ने सीएम पोर्टल पर शिकायत किया है। इसके साथ ही एक कापी शाखा प्रबंधक को भी दिया। यूबीआई अहरौला के शाखा प्रबंधक हिमांशु गर्ग ने बताया कि खाताधारक महिला ने शिकायत दर्ज कराया है। जिसकी जांच करा कर उसके खाते में जो भी समस्या है, उसका जल्द समाधान करा दिया जाएगा। पैसा निकलने की जो बात है वह मेरे कार्यकाल के पहले की है। फिर भी पता लगाने का प्रयास होगा कि कहा से और कैसे गड़बड़ी हुई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं