सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पुरानी पेंशन को लेकर 20 को बीएसए कार्यालय पर धरना, सफल बनाने का आह्वान

आंदोलन से कराएंगे सरकार को शिक्षकों की ताकत का एहसासः अनिल सिंह

आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षक 20 सितंबर को बीएसए के कार्यालय पर धरना देंगें। धरने को लेकर रविवार को जहानागंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर प्राथमिक शिक्षक संघ जहानागंज ब्लाक इकाई ने अपनी रणनीति बनाई। पदाधिकारियों ने शिक्षकों से धरने में पहुंच इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

 जहानागंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक की अध्यक्षता कर रहे संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनिल सिंह ने धरने को सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि आंदोलन के जरिए सरकार को शिक्षकों की ताकत का एहसास कराया जाएगा। आए दिन शिक्षकों पर नए-नए गैर शैक्षणिक कार्यों का बोझ बढ़ाया जा रहा है। जिससे शिक्षकों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है। पुरानी पेंशन की लड़ाई अंतिम दौर में है। कई प्रदेशों में सरकारों ने पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले संगठन उत्तर प्रदेश सरकार को भी पुरानी पेंशन बहाली को मजबूर कर देगा।  ब्लाक मंत्री शिवप्रकाश चौबे ने कहा कि जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के आह्वान पर 20 सितंबर को पुरानी पेंशन को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से अपील है कि आप सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में बीएसए कार्यालय पहुंचे। बैठक में शिक्षकों की अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। संचालन विकास सिंह ने किया। इस मौके पर ब्लाक कोषाध्यक्ष कृष्णानंद विश्वकर्मा, कमलेश पांडेय, विवेक सिंह, यशवंत सिंह, भूपेंद्र नाथ मिश्र, संजय सिंह, रामसागर सरोज, विजय सिंह, अशोक सिंह, अरविंद सिंह, मनोज पासी, लालचंद यादव, रामअधार यादव, श्यामलता सिंह आदि अध्यापक मौजूद थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं