सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बारिश बनी जानलेवा: लालगंज में दीवार ढहने से एक की मौत

अहरौला में बारजा गिरा चार घायल, पवई में कच्चे मकान की दीवार गिरी आजमगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। बृहस्पतिवार को अहरौला, लालगंज और पवई में बारिश के कारण तीन अलग-अलग हादसे हुए। इनमें लालगंज में कच्ची दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अहरौला में मकान का बारजा गिरने से चार लोग घायल हो गए। पवई में कच्चे मकान की दीवार ढहने से बड़ा हादसा टल गया। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया बाजार में इकबाल पुत्र माजिज के दो मंजिला मकान का बारजा अचानक गिर पड़ा। नीचे संचालित जनरल स्टोर पर उस समय ग्राहक मौजूद थे। हादसे में एक ग्राहक और उसकी माता को हल्की चोटें आईं, जबकि इकबाल के साडू अकबर की पुत्रियां रेशमा समेत दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। बारजा गिरने से जनरल स्टोर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकानदार को लगभग 50 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। उधर, लालगंज थाना क्षेत्र के बेरवा विशंभरपुर गांव में लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई...

Azamgarh: अजमतगढ़ बीआरसी में चार दिवसीय निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण का दूसरा चक्र शुरु

कक्षा एक से तीन के बच्चों का करेंगे भाषाई, गणितीय समझ विकसित 

सगड़ी। तहसील क्षेत्र के ब्लाक संसाधन केंद्र अजमतगढ़ के सभागार में दो सत्रों में 50-50 अध्यापको को शुक्रवार से निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बाल वाटिका कक्षा एक से लेकर कक्षा तीन के बच्चों तक भाषाई एवं गणितीय दक्षता विकसित करने के प्रशिक्षण की शुरूआत हुई। 

दूसरे चक्र के प्रशिक्षण की शुरूआत खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद सरस्वती वंदना एवं चेतना गीत के साथ हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने सभी शिक्षकों का आह्वान किया कि जिस प्रकार हम सब से बच्चों में निपुण लक्ष्य की संप्राप्ति के लिए अपेक्षाएं की गई हैं, उसी प्रकार हम सब अपने विद्यालयों में मेहनत से काम करना है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी शिक्षक इन चार दिनों में बताई गई जानकारियों को अच्छे ढंग से सीखे। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि कोई भी शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित नहीं होगा, अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी। सभी शिक्षकों को सक्रिय रूप से प्रशिक्षण प्रतिभाग करना होगा। 

प्रशिक्षण के प्रारंभ में निपुण भारत अभियान के लक्ष्य एवं उद्देश्य पर चर्चा हुई। बाल वाटिका से लेकर कक्षा तीन के भाषा एवं गणित के नियमों को विस्तार से प्रतिभागियों को बताया गया एवं उनसे उनका फीडबैक प्राप्त किया गया। कोविड-19 के दौरान बच्चों में किस प्रकार अधिगम क्षति हुई है, इसको सर्वे रिपोर्ट  के माध्यम से इंगित किया गया। निपुण भारत में सीखने के सिद्धांतों जैसे मौखिक भाषा का विकास, लेखन, पठन, गणितीय दक्षता विकास एवं जीवन में बुनियादी कौशलों के विकास पर चर्चा की गई। सीखने के अन्य विभिन्न सिद्धांत साझा किए गए। प्रतिभागियों ने पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण कार्य में भाग लिया। सत्र 2022- 23 में किस प्रकार विभिन्न कार्य योजनाओं एवं कार्य पुस्तिकाओं के आधार पर हमें बच्चों के साथ काम करना होगा, इस प्रारूप को विधिवत समझाया गया। इस मौके पर प्रशिक्षक डा. हरिकेश मिश्र, कमलनयन यादव, अनिल कुमार मिश्र, विमल प्रकाश, आनंद वर्धन मिश्र, राजेंद्र मौर्य, मनीष कुमार, मोनिका चतुर्वेदी, होमा परवीन, रीता यादव, दिनेश यादव, जयसिंह भारती, चंदन मौर्या, संगीता सिंह, देवेश कुमार शर्मा, गीता विश्वकर्मा, माया सिंह कुशवाहा, विमला सिंह, प्रदीप प्रजापति, जगदीश यादव, सुनील सिंह, पंकज आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं