सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: जल के हर बूंद में है जीवनदान, इसे बचाएंः सूरज प्रकाश श्रीवास्तव

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत ‘जल ही जीवन’ पर गोष्ठी

बरदह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत ठेकमा ब्लॉक सभागार में भाजपा की ओर से द्वारा आयोजित ‘जल ही जीवन’ विषय पर गोष्ठी में भाजपा जिला महामंत्री लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जल के हर बूंद में जीवन है, इसे बचाएं। अनावश्यक पानी की बर्बादी न करें।  

कहा कि मानव जीवन का सबसे जरूरी स्रोत जल है, क्योंकि हमें जीवन के सभी कार्यों को निष्पादित करने के लिये जल की आवश्यकता है। हमें पानी की बर्बादी को रोकना चाहिए, जल का उपयोग सही ढंग से करें तथा पानी की गुणवत्ता को बनाए रखें। खेतों में ऊची मेडी बनाकर, पानी टंकी में अलार्म लगाकर,  गांवों में कुँए को पुनर्जीवित कर, टोटी का फ्लो कम करके जल का संचय ठीक प्रकार से किया जा सकता है। बारिश के पानी को गड्डे बना कर जल को एकत्रित कर के संचय किया जाय, पानी की जितनी जरूरत हो उतना ही गिराया जाय ताकि आगे आने वाली पीढ़ी को पानी के लिए तीसरा विश्व युध्द न लड़ना पड़े। गोष्ठी की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष चौबे ने किया।

इस मौके पर जिलामंत्री व प्रधान संघ अध्यक्ष भाजपा प्रमोद राय, मंडल अध्यक्ष बरदह बृजेश राय,  विजय शंकर तिवारी- जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा, अंजना सिंह -लोकसभा संयोजक महिला मोर्चा, सुनीता भारती-जिला महामंत्री महिला मोर्चा, आदिल खान आज़मी-जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, उमाकांत तिवारी, महेंद्र राम, राजकुमार सरोज प्रधान आदि उपस्थित रहें।

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं