सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgaeh: ब्लाक स्तरीय विज्ञान-गणित प्रतियो‌गिताः सत्यम, दीपक, साक्षी ने मारी बाजी

खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण ने बच्चों को किया पुरस्कृत
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को नगद राशि और प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृृत किया गया।  

राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अंतर्गत बच्चों के विज्ञान और गणितीय दक्षता के संवर्धन के लिए ब्लॉक स्तरीय विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विज्ञान और गणित से कुल 50 प्रश्न पूछे गए थे। मूल्यांकन के बाद प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की गई। इसमें सत्यम चौहान ने प्रथम, दीपक प्रजापति ने द्वितीय, साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सृष्टि मौर्या ने चतुर्थ, अंशिका मौर्या, सुष्मिता निगम, कशिश चौहान, नंदनी चौहान, करिश्मा भारती, अंशिका प्रजापति क्रमश अंक प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने विजेता बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया, कहा कि यह प्रतियोगिता आपके जीवन की पहली प्रतियोगिता हो सकती है, लेकिन इस प्रतियोगिता के माध्यम से जो आपको सीख मिली है। वह भविष्य में आपके कामयाबी के रास्ते को प्रशस्त करेगी।  इस दौरान कमल नयन यादव, अनिल कुमार मिश्र, कुसुम पांडेय, विमल प्रकाश, हरिकेश मिश्र, राजेंद्र मौर्य, अंशु राय, दिनेश कुमार पांडेय, संजय यादव, मनोज कुमार गौड़, पंकज आदि उप‌स्थित थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं