सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: आटो को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलटी, दो की मौत, दो घायल

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के खपड़ागांव-सरायमीर मार्ग की नहर पुलिया के पास शुक्रवार को आटो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित आटो पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर चालक सहित एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब सरायमीर थाना क्षेत्र के खपड़ागंव-सरायमीर मार्ग पर नहर की पुलिया के पास आ रहे आटो को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर चालक अहरौला थाना के शंभुपुर गांव निवासी राममूरत 55 पुत्र जवाहिर सहित सरायमीर थाना के रसूलपुर गांव निवासी हरीलाल 58 पुत्र हरीपाल, रसूलपुर गांव निवासी रामशंकर 45 पुत्र दयारात, रमेश 40 पुत्र सौतन घायल हो गए। ट्रैक्टर पलटने पर वहां आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को उपचार के ‌लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था में जुट गए। अस्पताल ले जाने के दौरान हरीलाल 58 पुत्र हरी पाल,  ट्रैक्टर चालक राम मूरत 55 पुत्र जवाहिर की मौत हो गई।  इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। बताते चलें कि रामतीरथ रसूलपुर गांव में ही नेवासा पर रहता था। रसूलपुर नहर पर ही करीब दो वर्ष पहले  गिट्टी और बालू की दुकान खोला था। शुक्रवार की सुबह नौ बजे चार लोग ट्रैक्टर ट्राली लेकर फूलपुर भट्ठे पर ईंटलोड करने के लिए जा रहे थे। तभी उक्त घटना हो गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं