सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Ambedkarnagar: पेंशन न देने पर पत्नी ने पति की जान से मारा, खुद भी खा लिया जहर

अंबेडकरनगर। सेवानिवृत्त शिक्षक पति द्वारा पेंशन की रकम न देने पर गुस्साई पत्नी ने पति की घर में रखी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद खुद जहर खा लिया। गंभीर हालत में पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी कब्जे में ले ली। वहीं मृतक के पुत्र दिलीप ने मां के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
मामला इब्राहिमपुर के मीरानपुर सदर अली गांव का है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक राम पदारथ वर्मा का पैतृक निवास स्थान दाऊदचक गांव में था, जो अपनी ससुराल मीरानपुर सदर अली में करीब 25 वर्षों से मकान बनवा कर रह रहे थे। वह रिटायर्ड अध्यापक थे।  पुत्र के अनुसार, शुक्रवार की रात पिता भोजन कर सोए थे कि पत्नी शांति ने पहले मुहं दबाकर उसमें कपड़ा ठूस दिया और कुल्हाड़ी से पति के सर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पूरा बिस्तर खून से लथपथ हो गया। इसके बाद पत्नी ने कुल्हाड़ी को नाली में छिपा दिया और खुद भी विषाक्त पी लिया। इब्राहिमपुर थाने की पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। वर्ष 2008 में शिक्षक राम पदारथ वर्मा सेवानिवृत्त हुए। उस दौरान उन्हें रिटायरमेंट का जो धन मिला उसे पत्नी शांति देवी ने अपने मायके वालों को दे दिया। तब से राम पदारथ ने सारी जिम्मेदारी अपनी बहु को दे दी थी। शुक्रवार को शिक्षक अपनी पेंशन निकालने बैंक गए हुए थे साथ में उनकी पत्नी भी थीं। पेंशन निकालने के बाद पत्नी ने कुछ सामान बाजार से खरीदने को कहा, लेकिन उन्होंने वह सामान नहीं दिलाया। घर पहुंचने पर ही पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। मध्य रात्रि तक इस झगड़े ने विकराल रूप ले लिया और शांति देवी ने घर में रखे कुल्हाड़ी से प्रहार कर पति राम पदारथ की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पत्नी की हालत में सुधार होने पर ही सही जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल जांच में ग्रामीणों ने भी बताया कि पति-पत्नी में झगड़ा आये दिन होता रहता था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं