सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

UP: अजब-गजब प्रेम कहानी: नौ बच्चों के बाप को छह बच्चों की मां से हुआ प्यार, फरार

अमरोहा। प्रेम कहानियां तो आपने बहुत सुनीं होंगी लेकिन, यूपी के अमरोहा में एक अजब-गजब प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। कहानी में प्रेमी नौ बच्चों का पिता है तो प्रेमिका छह बच्चों की मां। दोनों साथ में हरिद्वार गंगा स्नान करने गए थे, वहीं प्यार हो गया और साथ जीने-मरने की कसम खाई और फरार हो गए।  

अमरोहा के बुजुर्ग प्रेमी युगल की लंबी प्रेम कहानी अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने के बाद प्रेमी युगल रफूचक्कर हो गए हैं। प्रेमी नौ बच्चों के पिता हैं तो प्रेमिका भी छह बच्चों की माता है। प्रेमी पत्नी का निधन 29 साल पहले हो गया था। जबकि प्रेमिका के पति की करीब 30 वर्ष पहले। दोनों के बीच करीब 21 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। यह बुजुर्ग प्रेमी युगल सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव निवासी हैं। दोनों एक ही जाति के हैं। स्वजन के मुताबिक गत 29 जुलाई को अमावस्या के दिन गांव के करीब 15 लोग हरिद्वार गंगा स्नान करने गए थे। इनमें यह प्रेमी युगल भी शामिल थे। हरिद्वार में गंगा स्नान कर बाकी यात्री अपने घर लौट आए। परंतु प्रेमी युगल वहां से अपनी नई मंजिल की तरफ बढ़ गए। दोनों के स्वजन इस हैरत अंगेज प्यार की कहानी सुनकर हैरान हैं। वहीं दोनों के जवान बेटे व बेटियां शर्मसार हैं। रविवार को इस संबंध में गांव में पंचायत भी हुई है। फिलहाल उनकी तलाश करने का निर्णय लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि प्रेमी युगल के फरार होने की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जरूरी कार्रवाई करेंगे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं