सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

ससुर बना असुर, नशीला पदार्थ पिलाकर किया बहु का रेप

लोकलाज के डर से चुप रही बहु, ढाई माह बाद पुलिस से की शिकायत

महिला के 44 वर्षीय ससुर को प‌ुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में 25 वर्षीय एक महिला ने अपने ससुर पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि करीब ढाई माह पूर्व ससुर ने घर में अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। लोकलाज के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। अब हिम्मत जुटाकर उसने पुलिस को खबर दी है। दयालपुर थाना पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग कराई है, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने महिला के 44 वर्षीय ससुर को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने परिवार के साथ दयालपुर इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति, बच्चे के अलावा ससुर है। पति प्राइवेट नौकरी करता है। पीड़िता के मुताबिक वारदात दो जून 2022 की है। उसका पति काम पर गया था। घर में वह बच्चे के साथ अकेली थी। इस बीच उसके ससुर कमरे में आए। उन्होंने पीड़िता को एक शर्बत पीने के लिए दिया। शर्बत पीने के कुछ ही देर बाद पीड़िता अपना होश खो बैठी। इसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर उसे देख लेने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। घटना के बाद वह लगातार परेशान चल रही थी। शुक्रवार को उसने किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपने ससुर के खिलाफ थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दयालपुर थाना पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं