सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

कैमरे में कैद कीजिए UP के धरोहरों की शानदार तस्वीरें, योगी सरकार देगी पुरस्कार; 15 अगस्‍त से पहले यहां भेजें फोटोज

लखनऊ। अगर आप प्रोफेशनल फोटोग्राफी के जानकार हैं और पुरातत्व स्थलों और धरोहरों की तस्वीरें खींचने का शौक रखते हैं तो ये अच्छी खबर आपके लिए ही है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में यूपी के पुरातत्व और संस्कृति विभाग की ओर से फोटोग्राफी प्रतियोगिता का अयोजन किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक महत्व के धरोहरों की बेहतरीन तस्वीरें खींचने वालों के लिए योगी सरकार की ओर से पुरस्कार की भी घोषणा की गयी है जिसकी अंतिम तिथि 15 अगस्त है।

निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि ये प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग की ओर से संरक्षित धरोहरों के फोटोग्राफ्स ही मान्य होंगे। एक स्मारक के चार एंगल से फोटोग्राफ्स लेने होंगे। साथ ही फोटोग्राफ्स का रिजोल्यूशन 600 डीपीआई से कम का ना हो। इसके अलावा फोटोग्राफ्स पर किसी प्रकार का वाटरमार्क और नाम नहीं लिखा होना चाहिए। सभी चयनित फोटोग्राफ्स पर विभाग का कापीराइट रहेगा।

सबसे अच्छी तस्वीरें खींचकर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को योगी सरकार की ओर से क्रमश: 10 हजार, सात हजार और पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा दो-दो हजार रुपये के दो सांत्वना पुरस्कार भी दिये जाएंगे। अन्य प्रतिभागियों को भी निराश होने की आवश्यक्ता नहीं है। किसी भी स्थान पर ना आने वाले प्रतिभागियों को सरकार की ओर से सहभागिता प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इस फोटोग्राफी प्रतियोगिता के बारे में 9648128227 पर वाट्सएप करके अधिक जानकारी हासिल की जा सकती है। प्रतियोगिता के लिये फोटोग्राफ्स uparchaeologicalactivities@gmail.com के मेल पर 15 अगस्त से पहले भेजना होगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं