सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Sitapur: फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की सोते समय चाकू से गोदकर हत्या

हमलावरों ने बुुजुर्ग को चारपाई में बांध दिया घटना को अंजाम

चंदन का पेड़ चुराने आए थे बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

सीतापुर। फसल की रखवाली के लिए खेत में सोए बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बुजुर्ग को चारपाई से बांधकर वारदात को अंजाम दिया। बुजुर्ग चिल्ला न सके इसके लिए उसके मुंह को भी कपड़े से बांधा गया। आशंका है कि खेत में लगे चंदन के पेड़ को चुराने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया गया है। सुबह खेत गए परिवारीजन ने बुजुर्ग का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर जुट गए। 

 अटरिया के चंदीपुर में रहने वाले 65 वर्षीय नौमिलाल पुत्र पुत्तीलाल गांव के बाहर खेत में ही सोते थे। खेत में धान की फसल थी और मवेशियों का बाड़ा भी बना था। शुक्रवार की देर शाम वह घर से खेत गए थे। शनिवार सुबह, जब नौमिलाल देर तक घर वापस नहीं आए तो परिवारजन को फिक्र हुई। पत्नी और पोती अंशिका खेत पहुंची तो नौमिलाल का शव मिला। शरीर पर चाकुओं से वार करने के निशान मिले। हमलावरों ने रस्सी से चारपाई से बांध दिया था। मुंह को भी गमछे से बांधा गया था। पति का शव देख पत्नी रोते-बिलखते गांव पहुंची। हत्या का पता चला तो परिवारजन और ग्रामीण खेत पहुंचे। बुजुर्ग के शव को घर ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। आशंका है कि बुजुर्ग की हत्या चंदन चोरों ने की है। नौमिलाल के खेत की मेड़ पर लगा चंदन का पेड़ चोरी हो गया है। मौके पर पत्तियां और टहनी पड़ी मिली हैं। पुलिस भी घटना को चंदन पेड़ की चोरी से जोड़कर देख रही है। बुजुर्ग की हत्या की गई है। प्रथमदृष्टया हत्या की वजह चंदन के पेड़ की चोरी लग रही है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित सलाखों की पीछे होंगे। -मुकेश वर्मा, थानाध्यक्ष अटरिया

सर्वाधिक पढ़ीं गईं