सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Shahjahanpur‌: फटा नोट न लेने पर लाइसेंसी हथियार से डिलीवरी ब्वाय को मारी गोली, हालत गंभीर रेफर

लाइसेंसी हथियार रखने के शौकिनों के शौक बनते जा रहे जानलेवा

शाहजहांपुर। हथियार आम तौर पर आत्मरक्षार्थ इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन हथियार रखना दबंगई की मुहर है। पब्लिक को भी पसंद है। लेकिन यही शौक कभी किसी के लिए जानलेवा साबित हो जाता है।  यूपी के शाहजहांपुर में पिज्जा और बर्गर का आर्डर पहुंचाने गया डिलीवरी ब्वाय इसी दबंगई का शिकार हो गया। घटना तब घटी जब डिलीवरी ब्वाय ने फटा नोट लेने से मना कर दिया। इस पर उक्त व्यक्ति ने अपनी दबंगई दिखाते हुए लाइसेंसी बंदुक से डिलीवरी ब्वाय को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए बरेली भेजा गया हैं। वहीं पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

 मामला शाहजहांपुर के शहर के चौक कोतवाली क्षेत्र का हैं। यहा कच्चा कटरा मुहल्ले में रहने वाला सचिन कुमार कश्यप टाउन हाल के विलंका कैफे में डिलीवरी ब्वाय का काम करता हैं। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कैफे में आया पिज्जा बर्गर के आर्डर की डिलीवरी पहुंचाने के लिए वह कस्टमर के घर पहुंचा। उसके साथ उसका साथी रितिक भी था। दोनों बुधवार की रात करीब 12 बजे जलालनगर निवासी नदीम के यहां डिलीवरी देने पहुंचे। रितिक के अनुसार सचिन को डिलीवरी के 197 रूपए लेने थे। आरोप है कि नदीम ने उसे 200 रुपये का फटा नोट दे दिया। फटा नोट लेने से जब उसने इंकार किया तो नदीम व उसका भाई नईम भड़क गए। दोनों गाली गलौज करने लगे। यह देख सचिन ने विरोध किया। जिस पर नदीम ने सचिन की पीठ में गोली मार दी। जबकि रितिक बाल बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिशें दी गई हैं। आराेपितों की तलाश जारी हैं। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं