सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Mau: प्रधान के प्रयास से संत बिनोवा भावे मिनी स्टेडियम का शिलान्यास संपन्न

जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय के हाथों हुआ भूमि पूजन

गांव के लोगों में प्रधान ने वितरित कराया तिरंगा, घरों पर फहराने का आह्वान

मऊ। जिले के बड़राव ब्लाक के ग्राम पंचायत मुहम्मदाबाद सिपाह में प्रधान रामदास साहनी के प्रयास से संत बिनोवा भावे मिनी ‌स्टेडियम के भूमि पूजन और शिलान्यास का कार्य बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय के हाथों संपन्न् हुआ। इस दौरान लोगों में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लोगों में तिरंगा का भी वितरण किया गया। प्रधान ने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। 

 मऊ जिले के विकास खंड बडरॉव के ग्राम पंचायत मुहम्मदाबाद सिपाह मऊ में प्रधान रामदास साहनी द्वारा लगातार कराए जा रहे विकास कार्यो की चर्चा हर ओर है। इस कड़ी में एक और कार्य का शुभारंभ गुरूवार को हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय के हाथों ब्राह्मण ने ‌वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्टेडियम के भूमि पूजन और शिलान्यास का कार्य संपन्न कराया है। संत बिनोवा भावे खेलकूद मैदान (स्टेडियम) क्षेत्र के युवाओं के लिए वरदान साबित होगा। उन्हें अपनी सेहत बनाने और तैयारियों के लिए एक बेहतर स्थान मिल जाएगा। प्रधान रामदास साहनी ने बताया कि गांव में विकास की गंगा बह रही है और आगे भी क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा। इसके लिए जनता का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक युवा वर्ग की खेलकूद में रुची नहीं होगी तब तक वे आगे नहीं बढ़ पाएंगे। चाहे सड़क की बात हो, शिक्षा की बात हो, बिजली की बात हो या फिर स्वास्थ्य की बात को हर क्षेत्र में विकास हो रहा है और आगे भी होगा। अंत में उन्होंने सभी में तिरंगा का वितरण किया और अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर  खंड विकास अधिकारी गौरी शंकर यादव सहित गांव के अन्य गणमान्य सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित थे।

 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं