सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Mau: दूसरी पत्नी की हत्या कर गिरफ्तारी देने फावड़ा लेकर थाने पहुंचा पति

 पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया, शव भेजा पोस्टमार्टम को  मऊ।  जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी से लंबे समय से चल रहे विवाद को उसे बहला फुसलाकर समझौता कर लिया। इसके बाद पत्नी की फावड़े से प्रहार कर बेरहमी में हत्या कर दी। इसके बाद खुद खून लगा फावड़ा लेकर थाने पहुंच गया और थानाध्यक्ष से बोला कि मुझे गिरफ्तार कर लीजिए मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव निवासी देवेंद्र यादव पिछले सात साल से क्षेत्र के ताजोपुर गांव में परिवार के साथ रहता था। बताते हैं कि उसने 38 वर्षीय कृपा देवी से 2013 में दूसरी शादी की थी। मृतक कृपा देवी के भाई अंकुल यादव के मुताबिक देवेंद्र की पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। बाद में जब उसकी शादी कृपा देवी से हुई तो उससे भी दो बच्चे है। देवेंद्र ने कृपा देवी से शादी के दो वर्ष बाद ही पूरी संपत्ति अपनी पहली पत्नी के बच्चों के नाम कर दिया था। इसके बाद कृपा देवी से उसका विवाद हो गया। मामला कोर्ट में पहुंचा तो दवेंद्र पर हर्जाना लगाया गया। पिछले दिनों देवेंद्र ने कृपा देवी से समझौता कर लिया था। शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर देवेंद्र का कृपा देवी से विवाद हो गया। उसी दौरान देवेंद्र ने फावड़े से प्रहार कर कृपा देवी की हत्या कर दी। इसके बाद वह स्वयं हत्या में प्रयुक्त फावड़ा लेकर थाने पहुंच गया और थानाध्यक्ष को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर ली है और उसे गिरफ्तार कर लें। पुलिस ने देवेंद्र को तत्काल हिरासत में ले लिया। साथ ही पुलिस की एक टीम फारेंसिक टीम के साथ मौके पर भेजी गई। फारेेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य संकलन किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी धनंजय कुमार मिश्रा का कहना है कि आरोपी देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्नी का पति से विवाद चल रहा था। भूमि विवाद को लेकर देवेंद्र ने अपने पत्नी की हत्या किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं