सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Mau: मुख्तार के करीबी की 12.96 करोड़ की संपत्तिकुर्क करेगा प्रशासन

परिवार के साथ ही मुख्तार के करीबियों की भी बढ़ रही मुश्किलें

मऊ। मुख्तार अंसारी के परिवार के साथ ही उसके करीबियों की भी मुश्किल लगातार बढ़ती जा रही है। गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के भाई सांसद अफजाल अंसारी, उसकी पत्नी और तीन बेटियों की 27 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के बाद अब प्रशासन की नजर मुख्तार के करीबी मऊ के हाजी मुख्तार पर है। हाजी मुख्तार द्वारा अवैध रूप अर्जित संपत्ति के जब्तीकरण का आदेश हुआ है। प्रशासन हाजी मुख्तार की 12.96 करोड की संपत्ति फातिमा कॉम्प्लेक्स को कुर्क करने की तैयारी में जुटा है।प्रतीकात्मक फोटो

बता दें कि हाजी मुख्तार को माफिया मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी माना जाता है। हाजी मुख्तार की मऊ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद अर्बन बाईपास रोड पर गाटा संख्या 446 /2, 444 रकबा 648 वर्ग मीटर, गाटा संख्या 443/2, 444 रकबा 218.6 वर्ग मीटर व गाटा संख्या 444/3, 451 रकबा 433 वर्ग मीटर भूमि है। जिसपर उसने फातिमा कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया है। कोर्ट द्वारा उक्त संपत्ति को जब्त करने का आदेश जारी किया गया है। हाजी मुख्तार के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन के मुताबिक हाजी ने अवैध तरीके से अर्जित धन से बड़ी संख्या में चल एवं अचल संपत्तियां खड़ी की है। उनका चिन्हीकरण कर उसे जब्त करने की कार्रवाई चल रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अवैध तरीके से अर्जित किए गए धन के प्रयोग से निर्मित चल/अचल संपत्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में गैंगस्टर एक्ट के तहत हाजी मुख्तार पर अवैध रूप से अर्जित धन द्वारा खरीदी गई जमीन 1299.6 वर्गमीटर पर बने कॉम्प्लेक्स को जब्त किया जाएगा। इसकी कुल कीमत 12 करोड़ 96 लाख है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं