सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Maharajganj: आजादी का अमृत महोत्सव: स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

हर घर तिरंगा लहराने का दिया संदेश

महाराजगंज। आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के तहत हर बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहरा लाला पनियारा के ‌शिक्षक और शिक्षिकाओं सहित बच्चों ने घर-घर तिरंगा अभिय़ान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान सभी ने आम जनता से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहराने का आह्वान किया।

  पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहरा लाला पनियारा महाराजगंज के बच्चों ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली और  जनजागृति अभियान भी चलाया। यात्रा में बच्चे हाथों में तिरंगा लिए चल रहे थे, बच्चों ने स्वतंत्रता सप्ताह के तहत 13, 14 व 15 अगस्त को नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने व पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की अपील भी की। तिरंगा यात्रा स्कूल से निकलकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए पुनः स्कूल में पहुंच संपन्न हुई। बच्चे इस दौरान भारत माता की जय आदि नारे लगाते चल रहे थे।इस दौरान अध्यापकों ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के बारे में बताया। साथ ही बच्चों को देशभक्तों की आजादी की लड़ाई में दी गई कुर्बानी के बारे में बताया गया। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार मौर्य ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर रहे हैं। हमें हर घर तिरंगा लहरा कर देश के प्रति बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद कर नमन करेंगे। इय मौके पर‌ ‌शिक्षिका दिव्या सिंह, जितेंद्र सिंह, अविनाश पटेल, दीपक, बैजनाथ, महिमा त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं