सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

जय कृष्ण राय ने 93.2% अंक हासिल कर किया टॉप

केंद्रीय पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल आजमगढ़। रानी की सराय के सैय्यद्वारा ​स्थित केंद्रीय पब्लिक एकेडमी (पीजी कॉलेज के निकट) के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मेधावी छात्र जय कृष्ण राय ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं श्रेया गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समृद्धि पाण्डेय (92.6%), हर्षिता यादव (92%) एवं श्रेया यादव (91.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई। प्रधानाचार्य डॉ. काजी सिद्...

Lucknow: स्वतंत्रता दिवस पर मल्टीप्लेक्स में मुफ्त देखें फिल्में, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

लखनऊ। Independence day 2022: हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस पर मल्टीप्लेक्स में लोग निश्शुल्क देशभक्ति से जुड़ी फिल्में देख सकेंगे। लखनऊ के 12 मल्टीप्लेक्स में इन फिल्मों को विशेष रूप से दिखाया जाएगा। जहां 2063 दर्शक अलग-अलग समय पर फिल्म देख सकेंगे। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने इन मल्टीप्लेक्स के नामों की सूची और वहां के प्रबंधकों के संपर्क नंबर भी जारी कर दिए हैं।

Where which movie: इस बार स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के मल्टीप्लेक्स में राकेटरी और मैच आफ लाइफ फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। गोमतीनगर के आइनाक्स रिवरसाइट मल्टीप्लेक्स में दोपहर 1:10 बजे, निशातगंज स्थित आइनाक्स उमराव में दोपहर एक बजे, चिनहट स्थित आइनाक्स क्राउन में दोपहर 1:55 बजे, गोमतीनगर विस्तार स्थित आइनाक्स फिनिक्स प्लासियो में दोपहर 1:55 बजे, तेलीबाग स्थित आइनाक्स गार्डेन गलेरिया में दोपहर 1:10 बजे, आलमबाग स्थित पीवीआर फिनिक्स में दोपहर 12:40 बजे राकेटरी फिल्म निश्शुल्क दिखायी जाएगी।

इसके अलावा पीवीआर सहारागंज में रात 11 बजे, गोमतीनगर स्थित सिंगापुर माल के पीवीआर में दोपहर तीन बजे, गोमतीनगर स्थित सिनेपोलिस फन रिपब्लिक दोपहर 12:45 बजे, सिनेपोलिस वन अवध गोमतीनगर में दोपहर 12:30 बजे और गोमतीनगर स्थित वेव मल्टीप्लेक्स में राकेटरी फिल्म को दोपहर एक बजे दिखाया जाएगा। वहीं फिल्म मैच आफ लाइफ आलमबाग के कृष्णा कार्निवाल में दोपहर 12 बजे से लोग निश्शुल्क देख सकेंगे।

Tickets will be available on first come, first served basis: यहां पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर निश्शुल्क फिल्म देखने की व्यवस्था होगी। इसलिए यदि आपको यह फिल्में निश्शुल्क देखना है तो समय से मल्टीप्लेक्स पहुंचना होगा। सभी मल्टीप्लेक्स की क्षमता भी अलग है। सबसे अधिक 228 दर्शक गोमतीनगर के वेव मल्टीप्लेक्स के आडी तीन में फिल्म राकेटरी देख सकेंगे। जबकि सबसे कम 123 दर्शकों की क्षमता गोमतीनगर के आइनाक्स रिवरसाइट मल्टीप्लेक्स की होगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं