सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Lucknow : साठ से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस सेवा मिलेगी : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य रक्षाबंधन के एक दिन पहले बुधवार को प्रदेशवासियों को दोहरा उपहार दिया। उन्होंने परिवहन निगम के बेड़े में शामिल 150 नई बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद ऐलान किया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को जल्द ही फ्री बस यात्रा की सुविधा दी एगी। रक्षाबंधन पर 48 घंटे के लिए भी महिलाओं को रोडवेज की बसों की यात्रा की सुविधा दी जा रही है।
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य सरकार परिवहन निगम की बसों में 60 साल से अधिक आयु वाली बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने की योजना बना रही है। उन्होंने यह बात उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की 150 नई बीएस6 डीजल बसों को ‘हरी झंडी’ दिखाने के लिए यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, हम राज्य परिवहन निगम की बसों में 60 साल से अधिक उम्र की बहनों और माताओं को मुफ्त यात्रा की अनुमति देने की योजना बना रहे हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं