सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Latghat (पूसं) : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का बनकटिया में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम

                    13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लहराने का आह्वान
                   समाजसेवियों सहित शहीद की विधवा को किया सम्मानित

लाटघाट (आजमगढ़)। प्राथमिक विद्यालय बनकटिया शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ में सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गया। जिसमें लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहराने का आह्वान किया गया। इस दौरान समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों सहित शहीद की विधवा शारदा देवी को पूर्व विधायक ने सम्मानित किया। 
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विधानसभा सगड़ी वंदना सिंह एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ निर्भय नारायण सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विजय पटेल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने लोगों से पूरे मनोयोग से आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने का आह्वान किया। कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम में जिन शहीदों ने अपना योगदान दिया है उनको याद करने के लिए लोगों को प्रेरित करें। विजय  पटेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है और 75 सप्ताह तक कार्यक्रम जारी रहेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान किया की आप सब प्राण, पण से देश सेवा में जुटें, जिसकी जो भूमिका है वह अपनी भूमिका का निभाये। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भाजपा नेता वंदना सिह ने लोगों से 13 से 15 अगस्त तक ‘हर हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। कहा कि सभी लोग अपने-अपने घरों की छतों पर शान से तिरंगा फहराएं। इस अवसर पर अनिल कुमार मिश्र, कमल नयन यादव, दिनेश कुमार पांडेय, विमल प्रकाश, सत्य प्रकाश सिंह, मोनिका चतुर्वेदी, शिव बचन सिंह, राम वचन पटेल, जगदीश सिंह, अरविंद राय, योगेंद्र पाल, अंशु राय, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन डा. हरिकेश मिश्रा ने किया। अंत में प्रधान विश्वनाथ मौर्या ने सभी का आभार प्रकट किया। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं