सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Jaunpur: भूमि विवाद में भतीजे ने गोली मारकर की चाचा की हत्या

               बभनियांव की घटना, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी 

आजमगढ़। जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव में बुधवार की रात भूमि विवाद को लेकर सगे भतीजे ने 55 वर्षीय चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथी के साथ फरार हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। मृतक अतुल सिंह अविवाहित थे और बहन के घर रहते थे। 
जफराबाद थाना क्षेत्र के महरूपुर गांव निवासी 55 वर्षीय अतुल सिंह अविवाहित थे। वे पिछले कई वर्षों से मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव में अपनी बहन पुष्पा सिंह के घर रहते थे। अतुल सिंह का अपने सगे भतीजे सूरज सिंह उर्फ प्रशांत सिंह पुत्र सुमंत कुमार सिंह से भूमि विवाद चल रहा था। जिसे लेकर दोनों में आये दिन विवाद होता था। बताते हैं कि हाल में भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी बीच बुधवार की रात करीब 1.20 बजे सूरज सिंह अपने एक साथी के साथ बाइक से पहुंचा और अतुल सिंह का गोली मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। बहन के परिवार के लोग गंभीररूप से घायल अतुल सिंह को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले गए जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अतुल सिंह की मौत हो गई

सर्वाधिक पढ़ीं गईं