सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Hardoi : पुल से नदी में गिरी किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली, सात लापता, 13 निकाले गए

पुल पर रह गया ट्रैक्टर का पहिया

हरदोई। पाली क्षेत्र में पहिया निकलने से ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर गर्रा पुल से नदी में जा गिरी। ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 20 किसान सवार थे। इनमें से 13 किसानों को बाहर निकाल लिया गया। सात किसान लापता हैं। डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए और नाव पर सवार होकर लापता किसानों को निकालने में लगे हुए हैं। गर्रा नदी पुल पर ही ट्रैक्टर का एक पहिया रह गया। नदी के किनारे ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है।

 पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बेगराजपुर के लालाराम, देवेंद्र, अजयपाल, रहीश, पिंटू, सुनील, गौरा समेत करीब 20 किसान शनिवार सुबह निजामपुर पुलिया पर खीरे बेचने के लिए गए थे। दोपहर में खीरा बेचने के बाद सभी किसान ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर घर जा रहे थे। गर्रा पुल पर ट्रैक्टर का पहिया निकल गया, जिस कारण ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी, जिसके बाद चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते आसपास के लोग और बेगराजपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और किसानों को निकालने में लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि लालाराम, देवेंद्र, अजयपाल, रामरहीश, पिंटू, सुनील, गौरा, रामसिंह, पारस, रामधुनी, रमेश, रामरहीस द्वितीय, रघुनाथ नदी से बाहर निकल आए, जिन्हें पीएचसी भिजवाया गया है। डीएम अविनाश कुमार, एसपी राजेश द्विवेदी, एडीएम वंदना त्रिवेदी, एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह और सीओ शाहाबाद मौके पर पहुंच गए। डीएम ने बताया कि ट्रैक्टर चालक मुकेश, रिंकू, मझिले, रवि, अमित, नन्हेलाल और मुकेश पुत्र रामभरोसे नदी के अंदर हैं। क्रेन को ट्रैक्टर-ट्राली निकालने के लिए बुलाया गया है। नाव और गोताखोरों की मदद से किसानों की तलाश की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं