सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Greater Noida: इश्क में पंकज के: सो रहे पति का चुन्नी से घोंट दिया गला

ममता ने हमेशा के लिए राजकुमार को रास्ते से हटाया

ग्रेटर नोएडा। पत्नी ने शराब के नशे में सो रहे पति की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। देवला गांव में गुरूवार की रात हुई वारदात को छुपाने के लिए महिला शुक्रवार सुबह पति की हत्या होने झूठी खबर फैला दी। सूचना पर पहुंची पलिस को मामला संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ की। जिसमें महिला ने हत्या की बात कुबूल कर ली। शुक्रवार को पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कही है। 
   देवला गांव निवासी राजकुमार अपनी पत्नी ममता के साथ रहता था। ममता एक कंपनी में कार्य करती थी। पुलिस के अनुसार ममता का कंपनी में कार्य करने वाले युवक पंकज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी राजकुमार को लग गई थी। राजकुमार शराब पीने का आदी था। वह शराब पीकर घर आता और ममता के साथ मारपीट करता था। पंकज से शादी करने के लिए ममता ने राजकुमार से तलाक लेने के लिए कहा। राजकुमार तलाक लेने के लिए तैयार नहीं था। बृहस्पतिवार की शाम राजकुमार शराब पीकर आया और उसने ममता के साथ मारपीट की। राजकुमार देर रात चारपाई पर सो गया। ममता ने राजकुमार के सोते हुए चारपाई से हाथ पैर बांध दिए और दुपट्टे से गला घोटकर मार डाला।  सुबह रोते हुए ममता घर से बाहर निकली और मोहल्ले के लोगों को बताया कि उसके पति की किसी ने हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गले पर निशान देखा। सख्ती से पूछताछ की तो प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने पति की हत्या की बात कबूली। एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि महिला ने पूछताछ में अपने पति की हत्या करने की बात कबूली है। जिस चुन्नी से राजकुमार की हत्या की गई थी उसे भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस हत्या की साजिश की पड़ताल करेगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं