सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

उन्नाव : होमगार्ड ने बंधक बनाकर युवती के साथ किया रेप,मामले में FIR दर्ज

उन्नाव। जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने होमगार्ड पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  पीड़िता का आरोप है कि महिला ने शादी का झांसा देकर बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने बताया की एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, होमगार्ड का दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 उन्नाव में महिला सुरक्षा के दावे खोखले हैं। जहां पिछले दिनों एक दारोगा का महिला के साथ अश्लीलता का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं एक बार फिर उन्नाव में खाकी दागदार हुई है। उन्नाव की बारासगवर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने होमगार्ड धीरज सिंह पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, धमकाने और एबॉर्शन करने का आरोप लगाया है। युवती ने आरोप लगाते हुए एसपी उन्नाव से न्याय की गुहार लगाई है। युवती ने 2 बार उन्नाव के फ्रैक्चर हॉस्पिटल में एबॉर्शन करवाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित युवती का आरोप है की बारासगवर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जहां पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की मुकदमा दर्ज होने के बाद अभी तक कोर्ट में आरोपी के164 के बयान तक नहीं हुआ है। 



 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं