सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Dehradun : युवक ने गला काटकर मां-बीवी सहित तीन बच्‍चों को सुलाया मौत की नींद

डोईवाला। देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में एक साथ एक ही परिवार के पांच सदस्‍यों की हत्‍या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने अपनी मां, पत्‍नी और तीन बच्‍चों को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद से डोईवाला में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मूल रूप से चित्रकूट यूपी के रहने वाला महेश तिवारी रानीपोखरी के नागघेर में रहता है। यहां उसने काफी समय पहले अपना मकान बना लिया था। वह पंडिताई का काम करता है। उसकी मां दिमागी तौर पर अस्वस्थ थी वहीं एक बेटी दिव्यांग थी। बताया जा रहा उसका एक भाई ऋषिकेश में रहता है। रानी पोखरी थाना के एसओ शिशुपाल राणा ने बताया ने आरोपित ने परिवार के सदस्यों को क्यों मारा इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है, ना ही वह कुछ बता रहा है। उसके स्वजनों को बुलाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने मामले की जानकारी लेने के ब‌ाद बताया कि पूजा पाठ करने के बाद आरोपित ने परिवार के एक-एक सदस्य को मौत के घाट उतारा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं