सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

CHHATARPUR (M.P.): बच्चे के ब‌र्थ-डे पार्टी में डीजे बंद होने पर मां ने खाया जहर

                    तेज आवाज से परेशान हो सास-ससुर ने डीजे कराया था बंद

मध्य प्रदेश। छतरपुर जिले में एक महिला ने बेटे के बर्थ-डे पार्टी में डीजे बंद होने से नाराज होकर जहर खा लिया। परिवार के लोग उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार घटना छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के गुरसारी गांव की है। बताया जा रहा है कि 27 वर्षीय ज्योति अहिरवार के बेटे का जन्मदिन था, इस दौरान घर में ही डीजे बज रहा था और लोग डांस कर रहे थे। लेकिन रात के वक्त सास-ससुर ने डीजे की तेज आवाज से गुस्से में आकर डीजे बंद करा दिया। महिला सास-ससुर के इस व्यवहार होकर गुस्से में लड़ाई की और जहर खा लिया। वहीं, महिला के सास-ससुर का कहना है कि रात बहुत हो चुकी थी। आस पड़ोस के लोगों को भी डीजे की तेज आवाज से परेशानी हो रही थी, इसलिए डीजे बंद कराने के लिए कहा था। अगले दिन बहू सभी लोगों को उल्टा-सीधा बकने लगी, जिससे विवाद हो गया। गुस्से में आकर बहू ने जहर खा लिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं