सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Bardah:आशा संगिनी पर लगाए गंभीर आरोप, गोरखपुर में सीएम को सौंपा ज्ञापन

बरदह। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा पर कार्यरत आशा संगिनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए आशा संगिगनी की जिलाध्यक्ष विभा राय ने गोरखपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा। 

 उन्होंने सीएम से बताया कि उक्त आशा संगिनी अन्य आशा संगिनियों के साथ दुर्व्यवहार करते है और अशब्दों का प्रयोग करती है। यही नहीं पीएचसी ठेकमा पर कार्यरत कर्मचारियों को मारने व छेड़खानी के आरोप में फंसाने की धमकी देती है। यहीं नहीं प्रतिदिन पीएचसी ठेकमा पर आकर हंगामा करती है। पीएचसी में होने वाली बैठक में तरह-तरह से हंगामा करती रहती है। उक्त आशा संगिनी के गलत व्यवहार से कर्मचारी मानिसक रूप से परेशान हैं। विभा राय ने सीएम से उक्त संगिनी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं