सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

लखीमपुर: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, सुबह पति ने लगाई फांसी, रात में पत्नी और बेटे के मिले शव

लखीमपुर। थाना पलिया क्षेत्र में सोमवार पूर्वाह्न में एक ग्रामीण का शव गांव के बाहर खेतों में एक पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू ही की थी कि रात में एक चौंकाने वाली खबर ने सनसनी फैला दी। जिस व्यक्ति का शव सुबह खेतों में लटकता मिला था, उसी की पत्नी और 10 वर्षीय बेटे का शव घर में संदिग्ध हालातों में मिला। पत्नी के शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। पुलिस का अनुमान है कि पति ने ही पत्नी और बच्चे की हत्या करने के बाद फांसी लगा ली। 

घटना थाना पलिया क्षेत्र के गांव मलंगा की है। यहां सोमवार पूर्वाहन तकरीबन 11:00 बजे गांव के बाहर खेतों की ओर एक पेड़ से तौलेराम (55) का शव फांसी पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में मलंगा गांव से ही एक सनसनीखेज सूचना मिली कि तौले राम के घर में उसकी पत्नी सरस्वती और 10 वर्षीय पुत्र सौरभ के शव पड़े हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को आवश्यक लिखा पढ़ी करके पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। सरस्वती के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। गांव वालों ने बताया कि तौले राम ने दो शादियां की थीं। सरस्वती उसकी दूसरी पत्नी थी, जो गांव में ही अलग घर में रहती थी। उसकी पहली पत्नी द्रौपदी है। द्रोपदी भी गांव में ही रहती है। सोमवार सुबह तौले राम का शव मिलने के बाद द्रौपदी ही मौके पर गई थी, जिसकी मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। तब यह बात पुलिस के सामने नहीं आई थी कि तौले राम की दूसरी पत्नी और एक बच्चा भी है। द्रोपदी का कहना है सोमवार सुबह तौले राम का सरस्वती से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद ही उसने फांसी लगा ली है। उधर, पुलिस का मानना है कि तौलेराम ने ही सरस्वती और सौरभ की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगा ली। रात में ही एसपी संजीव सुमन ने मौका मुआयना करके थाना पलिया पुलिस को घटना का जल्द राजफाश करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने बताया की प्रथम दृष्टया यही लग रहा है पति ने ही पत्नी और बच्चे की हत्या करने के बाद फांसी लगाई है। फिलहाल पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं