सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

मुंबई: पति ने प्लेटफार्म पर सो रही पत्नी को उठा चलती ट्रेन के सामने फेंका

मुंबई। एक पति द्वारा पत्नी का बेरहमी से मर्डर का मामला सामने आया है। दरअसल, आरोपी पति ने रेलवे के प्लेटफॉर्म पर सो रही पत्नी को पहले उठाया और बाद में चलती ट्रेन के आगे धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार घटना सोमवार सुबह 4 बजे की है इस पूरी घटना का एक CCTV फूटेज भी सामने आया है। वायरल हो रहे फूटेज में देखा जा सकता है कि एक शख्स पास में सो रही अपनी पत्नी को आधी नींद से जगाता है और फिर उठा कर प्लेटफॉर्म के किनारे तक ले जाता है जैसे ही सामने से ट्रेन आती है वह उसे धक्का दे देता है और फिर आरोपी प्लेटफॉर्म पर सोए अपने दो बच्चों को उठाकर वहां से भाग जाता है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में लग गई है. आसपास के सीसीटीवी की मदद से ये पता लगाने में लगी है कि आरोपी कहां भागा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं