सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Barabanki: भीषण सड़क हादसा, डीसीएम और रोडवेज बस की टक्कर, एक की मौत, 30 घायल


बाराबंकी। लखनऊ बहराइच हाईवे पर बलरामपुर डिपो की एक रोडवेज बस की सामने से आ रही डीसीएम से टक्कर हो गई। यह बस बहराइच जा रही थी। इस दुर्घटना में बस पर सवार यात्री और डीसीएम चालक सहित कुल 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रामनगर थाना के ग्राम चंदनपुर में स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की भोर करीब चार बजे हुआ। हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। थानाध्यक्ष रामनगर संतोष सिंह ने बताया कि यह बस बलरामपुर डिपो की है जो बहराइच जा रही थी। बस में कुल 27 यात्री सवार थे। हादसे के बाद यात्रियों को सीएससी पहुंचाया गया जहां से दो महिलाओं समेत सात लोगों को जिला अस्पताल गंभीर हालत में रेफर किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे कर दिया गया। इस हादसे के करीब एक घंटे बाद एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त बस में पीछे से जा टकराया, जिससे उसकी मौत हो गई। घायलों और मृतक के नाम पता किए जा रहे हैं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं