सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Ballia: पेड़ से लटका मिला युवक का शव


आधार से शिनाख्त कर परिजनों को दी सूचना

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम को

बलिया। फेफना थाना के सागरपाली गांव में पेड़ पर फंदे के सहारे एक युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़े से उतरवाया और तलाश‌ी में मिले आधार पर मृतक की पहचान की और परिजनों को सूचना दी। बाद में शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

 जानकारी के अनुसार बलिया में मंगलवार को 26 साल के युवक का शव पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला। मामला फेफना थाना के सागरपाली गांव का है। यहां खेत में लगे पेड़ पर युवक शव लटक रहा था। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी पारसनाथ सिंह ने जेब में मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान सहतवार थाना के दुधइला निवासी पिंटू राम पुत्र सोहसित राम के रूप में की। शिनाख्त के बाद परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। अभी तक परिवार के लोग थाने नहीं पहुंचे थे। परिजनों के आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मौत को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस गुत्थी को सुलझाने में लगी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं