सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh:मोटर चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा


आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के  रणमो गांव में बुधवार की दोपहर ग्रामीणों ने डीजल इंजन खोल रहे दो चोरों का पकड़ कर जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रणमों गॉव निवासी  रामलोचन यादव पुत्र मुरारी यादव का गांव के समीप ही रणमों व्यवहरा मार्ग पर खेत की सिंचाई करने के लिए डीजल इंजन लगा हुआ है। बुधवार की दोपहर राम लोचन यादव के पुत्र राजबहादुर यादव अपना खेत देखने गया था। ट्यूबेल के पास पहुंचा ही था कि उसने देखा कि ट्यूबेल पर कोई है जब वहां पहुंचा तो पता चला कि डीजल इंजन खोल कर दो व्यक्ति ले जा रहे हैं। रामलोचन ने शोर मचाया तो दर्जनों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पहले तो दोनों की जमकर धुनाई गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर थाने लाई। पुलिस ने बताया कि दोनों चोर  माधोपुर धरांग के निवासी है। जिसमें एक का नाम जंग बहादुर 26 और दूसरे केे नाम राजू 23 पुत्र कैलाश है। पंप मालिक की तहरीर के आधार पर दोनों चोरों का चालान कर ‌जेल भेज दिया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं