सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: भाजपा ने निकाली बाईक तिरंगा यात्रा

परिवहन मंत्री का जगह-जगह हुआ स्वागत

आजमगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले में भारतीय जनता पार्टी के आयोजित बाईक तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर बुधवार की शाम को पार्टी कार्यालय से परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रवाना किया। इसके पूर्व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने परिवहन मंत्री का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।  भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में बाईक तिरंगा यात्रा को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रवाना किया। बाईक तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय से होकर स्वामी विवेकानंद चौराहा, दीनदयाल चौराहा, अग्रसेन चौराहा, बडादेव, मेन चौक, पहाड़पुर, हर्रा की चुंगी, कोट चौराहा, गांधी तिराहा, त्रिमुर्ती तिराहा रैदोपुर होते हुए पं दीनदयाल चौराहा पहुंच संपन्न हुआ। इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू,  वंदना सिंह, सतेंद्र राय, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।  वहीं परिवहन मंत्री का स्वागत स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, वेदांता इंटरनेशन स्कूल के प्रबंधक शिवगोविंद सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं