सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: शराब का ठेका हटवाने को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

महिलाओं का आरोप शराबी करते हैं छेड़खानी

आजमगढ़। बूढ़नपुर में देशी शराब का ठेका हटवाने के लिए महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। शराब पीकर लोग महिलाओं के साथ छेड़खानी और अभद्रता करने का आरोप भी लगाया। महिलाओं ने सुनवाई न होने पर तहसील का घेराव करने की चेतावनी दी है। कोयलसा ब्लाक की ग्राम पंचायत कौड़िया में देशी शराब का ठेका हटाने को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि प्रतिदिन देशी शराब के ठेके पर लोग आते-जाते हैं। उसी रोड पर महिलाओं का आना-जाना लगा रहता है। शराबी लोग युवतियों और महिलाओं से छेड़खानी और अभद्रता करते हैं। इसको लेकर महिलाओं ने गांव में विरोध प्रदर्शन किया लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि हम लोग के साथ हमेशा छेड़खानी की जाती है। इसकी शिकायत हमने 1090 डायल पर की थी, लेकिन जब तक पुलिस आती हैं तब तक लोग फरार हो जाते है। प्रदेश सरकार भले ही मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं को सुरक्षा देने की बात कर रही है। लेकिन दूसरी तरफ शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। महिलाओं ने गांव से शराब के ठेके को कौड़िया से हटाकर कहीं दूर करने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि अगर ठेका नहीं हटाया गया तो कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर नवीन प्रसाद ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, जल्द ही मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं