सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: अवैध शराब मामले में सपा विधायक रमाकांत यादव के बड़े भाई की पुत्रवधू के घर कुर्की

आजमगढ़। दीदारगंज थाना के चकगंजली शाह में फूलपुर-पवई के सपा विधायक एवं पूर्व सांसद रमाकांत यादव के बड़े भाई लल्लन यादव की पुत्रवधू एवं जिला पंचायत सदस्य आशा यादव के घर पर पुलिस ने गुरुवार को कुर्की की कार्रवाई की। 

मई 2021 में मित्तूपुर में हुए शराब कांड के बाद सक्रिय हुए विभाग ने आशा यादव के नाम से आवंटित मैगना स्थित शराब की दुकान से अवैध शराब बरामद किया था। इस मामले में उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था। पवई थाना के मैगना बाजार में सरकारी देसी शराब की दुकान से अवैध शराब सरकारी रैपर लगाकर शराब बेचे जाने का आरोप लगा था। मित्तूपुर में जहरीली शराब पीने से आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस की छापेमारी में आशा यादव की सरकारी देसी शराब की दुकान से सरकारी रैपर लगाकर अवैध शराब पुलिस द्वारा बरामद किया गया था। उसी मामले में कोर्ट में हाजिर न होने पर गुरुवार को पवई थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे एवं फूलपुर कोतवाल अनिल सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ चकगंजली शाह निवासिनी आशा यादव के घर कुर्की की कारवाई न्यायालय के आदेश पर की। कुर्की की कारवाई शाम चार से रात आठ बजे तक चली। कुर्की की करवाई में ट्रैक्टर, बोलेरो, टीवी, फ्रिज, साइकिल, थ्रेसर, चौकी, चारपाई, खिड़की, दरवाजा, गैस सिलेंडर आदि सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं